Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन मुद्दे पर जापानी पीएम सख्त, बोले- यूक्रेन में हिंसा पर लगे तत्काल रोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन मुद्दे पर जापानी पीएम सख्त, बोले- यूक्रेन में हिंसा पर लगे तत्काल रोक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को यूक्रेन पर रूस के हमले को बहुत गंभीर मामला करार देते हुए कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की जड़े हिल गई हैं। प्रधानमंत्री किशिदा ने यह टिप्पणी 14वें भारत-जापान शिखर वार्ता के बाद मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की। सम्मेलन के बाद यहां जारी संयुक्त बयान में मोदी और किशिदा ने यूक्रेन में हिंसा पर तत्काल रोकने का आह्वान किया और विवाद का समाधान बातचीत के जरिये निकालने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। किशिदा ने कहा, हमने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। यूक्रेन पर रूस का हमला गंभीर मुद्दा है और इसने अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की जड़े हिला दी हैं। हमें इस मामले को मजबूत संकल्प के साथ देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैंने मोदी से कहा कि एकतरफा तरीके से बल के जरिये यथास्थिति को बदलने की कोशिश को किसी भी क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हम दोनों सभी विवादों का अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने की जरूरत पर सहमत हुए हैं। संयुक्त बयान में कहा गया कि मोदी और किशिदा ने हिंसा को तुरंत रोकने के अपने आह्वान को दोहराया और रेखांकित किया कि संवाद और कूटनीति के अलावा विवाद को सुलझाने का कोई रास्ता नहीं है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर हमले को लेकर जापान, रूस का मुखर आलोचक रहा है जबकि भारत विवाद का समाधान संवाद और कूटनीति से करने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,874