Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग रूस ने तबाह किया अंडरग्राउंड आर्मी बेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग रूस ने तबाह किया अंडरग्राउंड आर्मी बेस
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद पहली बार किन्जल हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रयोग कर यूक्रेनी सेना के एक ठिकाने को तबाह कर दिया। रूसी रक्षा मंत्री इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कोनाशेनकोव ने कहा कि किन्जल एवियेशन मिसाइल प्रणाली ने 18 मार्च को हाइपरसॉनिक एयरबॉलिस्टिक मिसाइल से इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के मिसाइल और विमानन गोलाबारूद के भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया। मिसाइल से ये हमला इवानो फ्रांकिस्क में हुआ है। माना जा रहा है कि टारगेट यूक्रेन के मिसाइल ठिकाने पर किया गया और उसे रूस ने तबाह कर दिया है। रूस ने साफ कर दिया है कि वो वेस्टर्न यूक्रेन में हाइपरसोनिक हथियार का इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल साउंड की स्पीड से पांच गुना से भी ज्यादा तेज़ स्पीड से चलती हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि रूसी सैन्य बलों ने बैस्टियन मिसाइल प्रणाली के हमले से ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक सूचना केंद्रों को भी तबाह कर दिया। कोनाशेकोव ने कहा, बैस्टियन तटीय मिसाइल प्रणाली ने ओडेसा क्षेत्र के वेलिकी डेलनिक और वेलिकोडोलिंस्क बसेरों में यूक्रेनी सेना के रेडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक सूचना केंद्रों को तबाह कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने वीडियो भी जारी किया जिसमें यूक्रेनी सेना के पैमाइश एवं हमला इकाई को नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, वीडियो में यूक्रेनी सेना के पैमाइश और हमला इकाई पर हवाई हमला देखा जा सकता है। हमले के बाद यह समूह नष्ट हो गया। मंत्रालय ने कहा कि यह समूह अमेरिका निर्मित हमवीस सैन्य वाहनों में सफर कर रहा था। वीडियो ड्रोन के जरिये बनाया गया।
विज्ञापन