Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ये क्या... यूक्रेन पर हमले को जायज ठहरा रहे पुतिन का प्रसारण ठप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ये क्या... यूक्रेन पर हमले को जायज ठहरा रहे पुतिन का प्रसारण ठप
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के एक खचाखच भरे फुटबॉल स्टेडियम में दिए गए अपने भाषण में यूक्रेन पर हमले को फिर जायज बताया। इस रैली के दौरान हजारों लोगों ने रशिया...रशिया...रशिया के नारे लगाए व रूसी झंडे लहराए। इसके बीच पुतिन ने वादा किया रूस अपनी योजना में कामयाब होगा। पुतिन भाषण दे ही रहे थे कि सरकारी टेलीविजन पर अचानक प्रसारण ठप हो गया। प्रसारण ठप होने को लेकर रूसी राष्ट्रपति के मुख्यालय क्रेमलिन ने कहा कि टीवी नेटवर्क के सर्वर में तकनीकी बाधा आने से भाषण का कवरेज अप्रत्याशित रूप से बाधित हो गया था। यह कार्यक्रम मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में हुआ था। पुतिन ने अपने भाषण में कहा, हम जानते हैं कि हमें क्या करना है? कैसे करना है? और किस कीमत पर इस लक्ष्य का प्राप्त करना है? हम हमारी सारी योजना को पूरी करेंगे। 69 वर्षीय पुतिन ने इस रैली में यह अहम बात कही। रैली के मंच से वर्ल्ड विदाउट नाजिज्म, फॉर अवर प्रेसीडेंट जैसे नारे लगाए गए। नारों में जेड शब्द का खासतौर से इस्तेमाल : रैली में इस्तेमाल किए गए कई रूसी नारों में जेड शब्द का खासतौर से इस्तेमाल किया गया। यह शब्द रूसी सेना ने यूक्रेन में एक लक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया है। इनमें से एक नारा था जा पुतिना यानी पुतिन के लिए। पुतिन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सैनिक जंग लड़ रहे हैं। इसे विशेष सैन्य अभियान नाम दिया गया है। इस अभियान ने रूस की एकता प्रदर्शित की है। प्रसारण ठप हुआ तो क्या हुआ? - पुतिन भाषण दे ही रहे थे कि अचानक सरकारी टेलीविजन पर प्रसारण ठप हो गया। इसके बाद रूसी टेलीविजन पर देशभक्ति के गाने प्रसारित किए गए। हालांकि कुछ देर बाद प्रसारण फिर से चालू हो गया। क्रेमलिन ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि तकनीकी खराबी के कारण प्रसारण में व्यवधान आया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,865