एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूरोपीय कई मौजूदा और पूर्व राजनेताओं ने नार्वे नोबेल समिति को 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को नामित करने के अनुरोध किया है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। नेताओं ने 11 मार्च को एक बयान में कहा कि हम विनम्रतापूर्वक समिति से इस पर विचार करने का आग्रह करते हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन की अनुमति देने के लिए 31 मार्च, 2022 तक नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया को बढ़ाने की व्यवस्था की जाय। बयान के अनुसार राजनेताओं ने समिति से नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 2022 नामांकन प्रक्रिया को फिर से खोलने और इस पर पुनर्विचार करने के लिए भी आग्रह किया। इस वर्ष नोबेल पुरस्कार की घोषणा 03 से 10 अक्टूबर के बीच होगी। वर्ष 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 251 व्यक्तियों और 92 संगठनों ने आवेदन किया है।