Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पलटवार... एयर स्ट्राइक कर यूक्रेन ने 14 रूसी ठिकानों को किया तबाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलटवार... एयर स्ट्राइक कर यूक्रेन ने 14 रूसी ठिकानों को किया तबाह
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। इसके अलावा जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया। रूस के 14 ठिकानों पर बमबारी: यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स : यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह एयरस्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आई है। यूक्रेन को मिला 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं का समर्थन : रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी ने कहा कि रूस का यह कदम 1939 में पोलैंड पर नाजी जर्मनी के हमले की याद दिलाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,635