Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिकी संसद को 9/11 की याद दिलाकर बोले ज़ेलेंस्की- हमारे ऊपर हर दिन आसमान से बरस रही मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिकी संसद को 9/11 की याद दिलाकर बोले ज़ेलेंस्की- हमारे ऊपर हर दिन आसमान से बरस रही मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए साफ किया कि उनकी सेना पीछे हटने को तैयार नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि हम किसी भी तरह का युद्ध करना नहीं चाहते हैं। हम युद्ध को जल्द से जल्द रोकना चाहते हैं। रूस हमलों के लिए मिसाइल का लगातार इस्तेमाल कर रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि यूक्रेन के खूबसरत शहर अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं। अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने अमेरिका को दूसरे विश्वयुद्ध की भी याद दिलाई। मौके पर जेलेंस्की ने यूक्रेन की तबाही का एक वीडियो अमेरिका की संसद को भी दिखाया। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना दिन रात हमारे ऊपर मिसाइल से हमल कर रही है। रूस की सेना हमारी धरती पर नहीं हमारे अधिकार पर हमला कर रही है। हमारी आजादी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को रूस के ऊपर और कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए और अमेरिकी कंपनियों को भी रूस छोड़ देना चाहिए। इससे रूस की ताकत कमजोर होगी और वह युद्ध को रोक देगा। जेलेंस्की ने अपने भाषण में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि अब तक की जंग में अमेरिका ने जिस तरह से हमारी मदद की है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सेना दिन रात आसमान से मौत बरसा रही है इसलिए हमें अमेरिका से और घातक हथियारों की जरूरत है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि आज के वक्त में नेता होने का मतलब है कि आप शांति का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने सभी पोर्ट रूस के लिए बंद कर देने चाहिए। ज़ेलेंस्की ने ये भी साफ कर दिया कि यूक्रेन रूस से जंग के बीच कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मैं कुछ ज्यादा मांग कर रहा हूं कि यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन का नियम लागू किया जाए। अगर ये लागू हो जाएगा तो रूस हमपर हमला नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा, अगर हमारी मांग गलत है तो अमेरिका बताए कि रूस को रोकने के लिए उसके पास कोई और प्लान है क्या?
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,881