Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

युद्ध जारी रहा तो 35% तक गिर जायेगी यूक्रेन की अर्थव्यवस्था : आईएमएफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युद्ध जारी रहा तो 35% तक गिर जायेगी यूक्रेन की अर्थव्यवस्था : आईएमएफ
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत आज हुई जो मंगलवार को भी जारी रहेगी। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, खबर आई है कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए इस्राइल मध्यस्थता करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर नाटो से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने की अपील की है। उधर, यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद की संसदीय असेंबली को संबोधित किया और पुतिन के इरादों पर सवाल उठाए। 35 फीसदी तक गिर सकती है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में 35 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। आईएमएफ ने सोमवार को कहा कि युद्ध जारी रहने की स्थिति में यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 35 फीसदी तक गिर सकती है। इस संघर्ष से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर भी संकट घिर सकता है। रोमन अब्रामोविच को प्रतिबंधित करेगा ईयू : यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिकों ने रोमन अब्रामोविच को प्रतिबंधित रूसी अरबपतियों की सूची में शामिल करने पर सहमति जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फैसला रविवार को हुई बैठक में इस पर अनौपचारिक रूप से सहमति व्यक्त की गई थी। प्रतिबंध ईयू के आधिकारिक जर्नल पर प्रकाशित होने के बाद प्रभावी होंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,884