Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में बढ़े रूसी हमले क्या युद्ध को समाप्त करवायेंगे?

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में बढ़े रूसी हमले क्या युद्ध को समाप्त करवायेंगे?
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज 19वां दिन है और दूर-दूर तक किसी तरह की शांति के आसार नजर नहीं आ रहे। सोमवार को एक बार फिर यूक्रेन की तरफ से युद्ध खत्म करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। रूस के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत कराने के लिए कोशिश करेंगे। रूस ने एक दिन पहले पोलैंड की सीमा के पास सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है। इसके अलावा यूक्रेन के कई शहरों में गोलाबारी और बम गिरने का सिलसिला जारी है। इस मामले से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। पुतिन की बेटी के घर एक्टिविस्ट : एक एक्टिविस्ट ने पुतिन की बेटी के फ्रांस स्थित घर में प्रवेश किया, वहां ताले बदले और यूक्रेन से आए शरणार्थियों को शरण लेने के लिए कहा। पुतिन की बेटी कटरीना तिखोनोवा के घर में 8 बेड और तीन बाथरूम हैं। घर में एक्टिविस्ट को यहां के पूर्व मालिकों के नाम से जुड़े विभिन्न दस्तावेज मिले हैं। इस घर के पिछले मालिकों में पुतिन के पूर्व दामाद किरिल शामलोव और दोस्त गेनेडी टिमचेंको के नाम शामिल हैं। कूटनीतिक वार्ता की उम्मीद : युद्धग्रस्त यूक्रेन ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि रूस के साथ नए सिरे से कूटनीतिक वार्ता से और अधिक नागरिकों को निकाले जाने का रास्ता खुल सकता है। इससे एक दिन पहले मॉस्को ने पोलैंड की सीमा के समीप स्थित इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,363