Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

नाटो-रूस में सीधी जंग से तीसरा विश्वयुद्ध का खतरा : बाइडेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नाटो-रूस में सीधी जंग से तीसरा विश्वयुद्ध का खतरा : बाइडेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर देश यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो रूस को गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी। जो बाइडेन ने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन आक्रामक हैं और उन्हें और उनके देश को इसकी कीमत चुकानी होगी। प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, अमेरिका नाटो के हर एक इंच क्षेत्र को पूरी ताकत से बचाने के लिए तैयार है। हम रूस और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरा विश्व युद्ध को ट्रिगर करेगा, जिसे रोकने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। बाइडेन ने घोषणा की कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध पहले ही विफल हो चुका है। बाइडेन ने पेलोसी को इस कार्रवाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए धन्यवाद दिया। पुतिन पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा कि, पुतिन हमलावर है और पुतिन को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने आगे कहा कि, अमेरिका खुली बाहों के साथ यूक्रेनी शरणार्थियों का स्वागत करेगा और युद्ध में फंसे राष्ट्र को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,638