Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

चीन : 2 साल में सबसे ज्यादा कोरोना मामले, दो केस और घरों में कैद हुए 90 लाख लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चीन : 2 साल में सबसे ज्यादा कोरोना मामले, दो केस और घरों में कैद हुए 90 लाख लोग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा। वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं। चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय संचरण के 397 और मामले सामने आये, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आये हैं। चांगचुन शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आये। हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है। दूसरी ओर, शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। चीन में कोविड मामलों से अधिकारी चिंतित हैं, क्योंकि इसकी वजह से देश में दो साल में सबसे अधिक कोविड केस हो गए हैं। 2020 में महामारी के शुरुआती दिनों के बाद पहली बार चीन के दैनिक कोरोनावायरस केस की संख्या इस हफ्ते 1,000 से अधिक हो गई। तीन हफ्ते पहले केवल 100 से कम केस थे। लेकिन इन दिनों केस की संख्या बढ़ गई है। चीन ने सख्ती से काबू में किया कोरोना : चीन में बढ़ते कोविड केस के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट का हाथ है। कोरोना से निपटने के लिए चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी अपनाई हुई है। कोरोनावायरस का पहला केस चीन में दिसंबर 2019 में सामने आया है। लेकिन इसके बाद चीन ने कोरोना पर सख्ती से काबू किया और जल्द ही कोविड केस बहुत ही कम रह गए।।इसके लिए चीन में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की गई और सीमाओं को बंद कर दिया गया। शुक्रवार की कोविड की डेली टैली के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक प्रांतों में 1,369 मामले थे। जिलिन में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में कोविड केस मिले हैं। बीजिंग और शंघाई में भी कोविड का प्रभाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,274