Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

इंडोनेशिया : माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, आसपास बिछी राख की चादर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंडोनेशिया : माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, आसपास बिछी राख की चादर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में बुधवार को रातभर विस्फोट हुए। इसके चलते बने गर्म बादलों से हिमस्खलन हुआ। आसपास के गांवों व कस्बों में राख की चादर बिछ गई है। समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि करीब 250 निवासियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। माउंट मेरापी इंडोनेशिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। 2,968 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी प्राचीन शहर योग्याकार्टा के निकट घनी आबादी वाले जावा द्वीप पर है। इसमें 1548 के बाद से लगातार विस्फोट हो रहा है। यह दक्षिणी जावा में ज्वालामुखियों का सबसे छोटा समूह है जो इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट और सुंडा प्लेट के एक उप-क्षेत्र जोन में स्थित है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,901