Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

निर्दोष नागरिकों के नरसंहार के आरोपी हैं पुतिन : ओलेना जेलेंस्की

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निर्दोष नागरिकों के नरसंहार के आरोपी हैं पुतिन : ओलेना जेलेंस्की
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन की प्रथम महिला यानी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भड़क गईं। ओलेना ने मीडिया में एक खुला पत्र जारी कर पुतिन पर यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का आरोप लगाया है। ओलेना ने अपने खुले पत्र को यूक्रेन से गवाही नाम दिया है। इसमें प्रथम महिला ने कहा, यूक्रेन के लोग कभी हार नहीं मानेंगे, हथियार नहीं डालेंगे। ओलेना ने कहा कि उनके देश के साथ जो हुआ है, उस पर यकीन करना असंभव है। खुले पत्र का शीर्षक है आई टेस्टीफाय यानी मैं गवाही दे रही हूं। यह पत्र दुनियाभर के मीडिया को लिखा गया है। इसे मैसेजिंग सर्विस टेलीग्राम पर जारी किया गया है। पत्र में ओलेना ने लिखा कि क्रेमलिन स्थित प्रोपेगेंडा संस्थान, जो इसे विशेष अभियान करार दे रहे हैं, के आश्वासन के बावजूद यूक्रेन के नागरिकों का नरसंहार किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,914