Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस ने यूक्रेन में की मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस ने यूक्रेन में की मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस ने बुधवार सुबह यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आयी है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने बताया कि रूस ने "साइलेंस मोड" घोषित किया है और कीव सहित कई शहरों से मानवीय गलियारा प्रदान करने के लिए तैयार है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दोनों पक्षों ने मानवीय गलियारों को बाधित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि वह चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव, मारियुपोल और जपोरिजिया से गलियारे प्रदान करने के लिए तैयार हैं। मानवीय समन्वय केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने कहा कि रूस ने फिर से यूक्रेन को नागरिकों की वापसी के लिए मार्गों पर सहमत होने की पेशकश की। इससे पहले मंगलवार को, विशेष रूप से सुमी शहर से नागरिकों को निकाला गया था। इसके अलावा, राजधानी कीव के बाहर भी निकासी की गई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,908