Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

कीव पर कब्जे के लिए अब सीरियाई लड़ाके उतारेंगे पुतिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कीव पर कब्जे के लिए अब सीरियाई लड़ाके उतारेंगे पुतिन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,988