Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पलटवार : यूक्रेनी सेना ने खारकीव में रूसी सेना से छीन लिए हथियार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलटवार : यूक्रेनी सेना ने खारकीव में रूसी सेना से छीन लिए हथियार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर, जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है। पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को हराने के लिए ब्रिटेन ने छह सूत्रीय योजना तैयार की है। जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छह सूत्रीय योजना बनाई है, उनका कहना है कि हमें यूक्रेन के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवयी गठबंधन बनाना होगा। रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज : रूस-यूकेन की जंग को आज 11वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज होनी है। इससे पहले भी दो बार दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। हालांकि, इस बातचीत से पहले पुतिन की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया गया था। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा। यूक्रेन से वापस लौटे एक छात्र ने विमान से उतरने के बाद कहा, वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है, पहले लग नहीं रहा था कि हम यहां पहुंच पाएंगे लेकिन अब यहां पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,154