Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

कीव पर हवाई हमले का खतरा, जारी, लोगों को नजदीकी आश्रय गृह जाने की हिदायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कीव पर हवाई हमले का खतरा,  जारी, लोगों को नजदीकी आश्रय गृह जाने की हिदायत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था। यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी : यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है। रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह : युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया। रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया : यूक्रेन की एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि रूस ने एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलों से हमला किया है। हर दिन 24 अलग-अलग मिसाइलें भी लॉन्च कर रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,419