Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस-यूक्रेन विवाद : वर्ल्ड बैंक ने रूस और बेलारूस की सभी परियोजनाएं रोकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस-यूक्रेन विवाद : वर्ल्ड बैंक ने रूस और बेलारूस की सभी परियोजनाएं रोकी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। इन सब के बीच विश्व बैंक ने रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है। द कीव इंडिपेंडेंट ने खेरसान के मेयर इगोर कोल्यखेव के हवाले से बताया है कि दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश कर रहे हैं और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर रहे हैं। पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया : ब्लिंकन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि कुल मिलाकर 22 रूसी रक्षा-संबंधित संस्थाओं को नामित किया जाएगा... हम बेलारूस पर निर्यात नियंत्रण भी रख रहे हैं... राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध कोष खाली हो गया है। यदि रूस पीछे हटता है और कूटनीति अपनाता है, तो हम भी वही करने के लिए तैयार हैं। हम युद्धविराम और रूसी सेना की वापसी के फैसले पर पहुंचने तक के लिए यूक्रेनी सरकार के किसी भी राजनयिक प्रयास का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,689