Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

खेरसॉन शहर पर रूसी सेना का कब्जा, कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी उड़ाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खेरसॉन शहर पर रूसी सेना का कब्जा, कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी उड़ाया
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। रूस ने खेरसॉन पर कब्जा किया : यूक्रेन - रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। छात्रों को बंधक बनाने की कोई रिपोर्ट नहीं : विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से, कई भारतीय छात्रों ने कल खार्किव छोड़ दिया है। हमें किसी भी बंधक स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,688