Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

बंदूकों की तस्करी पर अमेरिका लगायेगा कड़ा पहरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंदूकों की तस्करी पर अमेरिका लगायेगा कड़ा पहरा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनका देश बंदूकों की तस्करी और इनकी ऑनलाइन खरीदी करने पर या बिना श्रृंखला संख्या के घर पर बनाई जा सकने वाली बंदूकों पर रोक लगाने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत हरसंभव कदम उठाएगा। उन्होंने अमेरिकी संसद से देश में बंदूक हिंसा को कम करने में कारगर साबित हुए कदमों को पारित करने की अपील की। बाइडन ने पुलिस की निधि रोकने की मुहिम पर निशाना साधते हुए सांसदों से अपील की कि वे अमेरिकी पुलिस को समुदायों की रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण मुहैया कराएं। इस मुहिम को शुरुआत में उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने समर्थन दिया था। बाइडन ने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में मंगलवार को कहा कि हम सभी को इस बात पर सहमत होना चाहिए : पुलिस को दी जाने वाली निधि रोकना उचित तरीका नहीं है। उचित तरीका है कि पुलिस को हमारे समुदायों की रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन एवं प्रशिक्षण मुहैया कराए जाएं। मैं डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों से कहता हूं: मेरा बजट पारित कीजिए और हमारे पड़ोसियों को सुरक्षित रखिए। बाइडन ने समुदायों की रक्षा करने, विश्वास कायम करने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जवाबदेह बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह बंदूकों की तस्करी और ऑनलाइन खरीदी जा सकने वाली और घर पर बनाई जाने वाली उन बंदूकों पर लगाम लगाने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत हरसंभव कदम उठाएंगे, जिन पर कोई श्रृंखला संख्या नहीं होती और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि उन्हें कहां से खरीदा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,897