Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस ने की यूक्रेन से बातचीत की पेशकश, बेलारूस में भेजा प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस ने की यूक्रेन से बातचीत की पेशकश, बेलारूस में भेजा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। रूस ने फिर की बातचीत की पेशकश : यूक्रेन में जंग छेड़ चुका रूस एक बार फिर से बातचीत के लिए तैयार है। रूस ने खुद यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की है। इसके लिए रूसी प्रतिनिधमंडल को बेलारूस भी भेजा गया है। खबर है कि इस बार रूस बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हो गया है। रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का किया घेराव : रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है। रूस के हमले में 240 आम नागरिकों की मौत : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुष्टि की गई है कि रूस की ओर से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,642