Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस में सख्ती के दौर से गुजर रही सोशल मीडिया, फेसबुक पर भी आंशिक प्रतिबंध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस में सख्ती के दौर से गुजर रही सोशल मीडिया, फेसबुक पर भी आंशिक प्रतिबंध
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने हाल ही में यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्रेमलिन समर्थित मीडिया पर रोक लगा दी थी। अब रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 157 लोग मारे जा चुके हैं। रोमानिया पहुंचा भारतीय नागरिकों का पहला बैच : यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला बैच सुसेआवा सीमा क्रॉसिंग के रास्ते रोमानिया पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब सुसेआवा में हमारी टीम उन्हें भारत वापस लाने के लिए बुखारेस्ट ले जाएंगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,803