Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मांगा युद्ध का अनुभव रखने वाले यूरोपीय देशों से लड़ाई में सहयोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मांगा युद्ध का अनुभव रखने वाले यूरोपीय देशों से लड़ाई में सहयोग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध का अनुभव रखने वाले यूरोपीय देशों से यूक्रेन की ओर से लड़ने की अपील की है। जिनपिंग ने की पुतिन से बात : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन की सरकारी मीडिया के बातचीत करने की अपील की है। पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर पहुंचे भारतीयों को दूतावास ने दी सलाह : पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में भारतीय दूतावास ने कहा है कि पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर सार्वजनिक साधन से पहुंचे भारतीय नागरिकों को शहयानी-मेदिका सीमा क्रॉसिंग पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन