Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

एक दिन में 800 रूसी सैनिक ढेर, टैंक-विमान भी तबाह : यूक्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक दिन में 800 रूसी सैनिक ढेर, टैंक-विमान भी तबाह : यूक्रेन
विज्ञापन
एबीएन सेंटल डेस्क। रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में टैंक और विमान भी तबाह कर दिए हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि गुरुवार शाम को किए गए ऑपरेशन के तहत रूसी सेना के 30 टैंकों, कई विमानों और हेलिकॉप्टरों को भी तबाह कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश में आपातकाल लगाने का ऐलान किया है और देश के हर सक्षम व्यक्ति से रूसी आक्रमण के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया है। क्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर हन्ना मालयार ने बताया है कि दुश्मन के 800 सैनिक मार गिराए हैं। इसके अलावा 7 हेलिकॉप्टर और 6 टैंक भी तबाह कर दिए गए हैं। सोमवार को रूस की ओर से यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्सक और लुहान्सक को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों की शुरुआत कर दी गई थी। रूस के हमले के बाद से यूके, अमेरिका, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों ने उस पर बैन लगाए हैं। हालांकि इसके बाद भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेनाओं को पीछे हटाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,189