Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस पर प्रतिबंध लगायेंगे बाइडेन, नहीं करेंगे "सामना"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस पर प्रतिबंध लगायेंगे बाइडेन, नहीं करेंगे "सामना"
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कई हफ्तों से हम जो चेतावनी दे रहे थे वो हो गया। बाइडेन ने कहा कि बिना सबूतों के यूक्रेन पर निराधार आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रूस को इसका अंजाम भुगतना होगा। दुनिया के अधिकतर देश रूस के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि रूस सच्चाई छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा कर रहा है। बाइडेन ने कहा कि हम रूस के कारोबार करने की क्षमता को रोक देंगे। उन्होंने कहा कि रूस का आधे से ज्यादा इंपोर्ट कम कर देंगे। रूस अमेरिका और ईयू के साथ व्यापार नहीं कर पाएगा। आज हम रूस के चार और बैंकों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि जी-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना इस जंग में हिस्सा नहीं लेगी। बाइडेन ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को लेकर साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना इस जंग में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि रूस के आसपास अमेरिकी सैनिक अड्डे अलर्ट पर हैं। पूर्व के सहयोगी देशों में हमारी सेना रहेगी। नाटो के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। बाइडेन ने अमेरिकी गैस कंपनियों से अपील की कि वह युद्ध से मौके का फायदा न उठाएं। अमेरिका पर भी युद्ध का असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों से तेल की कीतमें न बढ़ाने पर बात करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,822