Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

दुबई में बनी धरती की सबसे सुंदर और अद्भुत इमारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुबई में बनी धरती की सबसे सुंदर और अद्भुत इमारत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में म्यूजियम आॅफ द फ्यूचर का उद्घाटन किया गया जिसे दुनिया की सबसे सुंदर व अद्भुत इमारत कहा जा रहा है। इस भवन को बनाने में 9 साल का वक्त लगा है। यह सात मंजिला इमारत 77 मीटर ऊंची है और 30 हजार वर्ग मीटर में इसका निर्माण हुआ है। यह विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। दुबई में निर्मित वास्तुकला के नमूनों में म्यूजियम आॅफ द फ्यूचर ताजा पेशकश है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि संग्रहालय मानवता के भविष्य की रुपरेखा को प्रदर्शित करता है और मानव के विकास में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के नवाचार युक्त समाधान की प्रेरणा देता है। यूएई के कैबिनेट मामलों के मंत्री तथा दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अल गगार्वी ने मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में कहा कि म्यूजियम आॅफ द फ्यूचर एक जीवंत संग्रहालय है। इस इमारत का डिजाइन, किल्ला डिजाइन के वास्तुकार शॉन किल्ला ने किया है और यह इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर की मदद से किए गए डिजाइन का एक उत्कृष्ट नमूना है। यह स्टेनलेस स्टील से बना है और यहां रोबोट के इस्तेमाल से निर्मित 1,024 कलाकृतियां रखी गई हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,462