Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन : रूसी हथियारों का जखीरा के साथ पुतिन ने जमीन कब्जाने भेजे 100 से ज्यादा ट्रक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन : रूसी हथियारों का जखीरा के साथ पुतिन ने जमीन कब्जाने भेजे 100 से ज्यादा ट्रक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा में घुसने और दो शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक भेज दिए हैं। 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक यूक्रेन की सीमा की ओर जाते दिखाई दिए हैं। इधर, अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजना शुरू कर दिया है। वहीं ब्रिटेन, कनाडा के अलावा कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष एक बड़े युद्ध की आशंका की ओर बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच रूसी सीनेटरों ने भी पुतिन को देश के बाहर सेना के प्रयोग की मंजूरी दे दी है। इसके बाद यूक्रेन की ओर रूसी हथियारों को जखीरा भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रकों को काफिला यूक्रेन सीमा की ओर जाता दिखाई दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,370