Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन मुद्दा : UNSC की आपात बैठक में रूस पर प्रतिबंध लगाने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन मुद्दा : UNSC की आपात बैठक में रूस पर प्रतिबंध लगाने की अपील
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क (डीपीआर, एलपीआर) को गणराज्य के तौर पर मान्यता देने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है और यूरोपीय संघ से रूस पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की अपील की है। यह जानकारी के फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक के साथ-साथ लक्षित यूरोपीय प्रतिबंधों को लागू का आह्वान किया है। बयान के मुताबिक मैक्रों ने डीपीआर और एलपीआर को मान्यता देने के रूसी अधिकारियों के फैसले की निंदा की क्योंकि यह रूस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,651