Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पांच यूक्रेनी सैनिक मारे जाने के रूसी दावे से माहौल गर्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पांच यूक्रेनी सैनिक मारे जाने के रूसी दावे से माहौल गर्म
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश की सेना आमने-सामने खड़ी है। कभी भी युद्ध का बिगुल बज सकता है। रूस ने दावा किया है कि पांच यूक्रेन के सैनिकों को मार गिराया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि रूस की सेना ने सोमवार को कहा सैनिकों ने यूक्रेनी क्षेत्र से रूस की सीमा को तोड़ने से एक यूक्रेन सेना की टोली को रोका जिसमें पांच यूक्रेनी सेना मारे गए। रूसी सेना ने कहा है कि इसने देश की सीमा में घुसने पर दो यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच कई हफ्तों से चल रहे तनाव के दौरान हुई ये इस तरह की पहली घटना है। बता दें कि यूक्रेन की सीमा पर रूस ने सैनिकों का जमावड़ा लगा रखा है। दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस पर इस तरह का कोई भी हमला करने से इनकार किया है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि सैनिकों को सख्त आदेश दिया गया है कि वे क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली कोई भी कार्रवाई न करें। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वी यूक्रेन के कई शहरों में गोलीबारी और धमाके हो रहे हैं। यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों का मूवमेंट बढ़ गया है। यहां बख्तरबंद वाहन, तोपखाने, टैंक और सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के खिलाफ रूस ने तैनात किए हैं। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि करीब 1.6 लाख रूसी सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव का कहना है कि रूसी सेना के सीमा से हटने के कोई संकेत नहीं हैं और मॉस्को समर्थित विद्रोहियों ने यूक्रेनी चौकियों पर गोलाबारी जारी रखी है। इस बीच जो बाइडेन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। एक बयान में, अमेरिकी प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि व्हाइट हाउस हमेशा कूटनीति के लिए खुला है और अगर यूक्रेन पर रूसी आक्रमण नहीं हुआ है तो बिडेन ने पुतिन के साथ बैठक को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,434