Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूएन में भारत ने आतंकी साजिशों के लिए सरगनाओं को ठहराया जिम्मेदार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूएन में भारत ने आतंकी साजिशों के लिए सरगनाओं को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि जरूरी है कि दुनिया आतंकवादी साजिशों के पीछे के सरगनाओं को उनकी करतूतों के लिए जिम्मेदार ठहराए और उनकी धमकियों को धत्ता बताए। भारत ने कहा कि यह भी समान रूप से आवश्यक है कि उन्हें खुद को आतंकवाद के पीड़ित के रूप में दिखाकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का मौका न दिया जाए। आतकंवाद निरोधी समिति में आतंकवाद निरोधी समिति कार्यकारी निदेशालय पर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सदस्यों देशों के कामकाज पर भारत के राष्ट्रीय बयान (आधकारिक बयान) में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई दूतावास के काउंसलर राजेश परिहार ने कहा कि दुनिया ने 2008 मुंबई आतंकवादी हमला, 2019 पठानकोट आतंकवादी हमला और 2019 पुलवामा आतंकवादी हमले की त्रासदी देखी है। उन्होंने कहा, यह समान रूप से आवश्यक है कि इन आतंकवादी हमलों की साजिश करने वाले सरगनाओं का पता लगाया जाए और उन्हें स्वयं को आतंकवाद पीड़ित बताकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का अवसर ना दिया जाए। हमें उनकी धमकियों को धत्ता बताकर उन्हें उनकी करतूतों के लिए जिम्मेदार ठहराना होगा। पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, हम सभी को पता है कि इन हमलों के सरगना कहां से आते हैं। यह निराशाजनक है कि इन कायराना हमलों के पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है और इसके षड्यंत्रकारी, जिम्मेदार और वित्त पोषण करने वाले आजाद घूम रहे हैं और उन्हें अभी भी राज्य का समर्थन तथा मेजबानी मिल रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,787