Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका का दावा : यूक्रेन की सीमा के पास 1,30,000 से अधिक रूसी सैनिक हैं तैनात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका का दावा : यूक्रेन की सीमा के पास 1,30,000 से अधिक रूसी सैनिक हैं तैनात
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा कुछ दिनों के भीतर रूस द्वारा आक्रमण करने की चेतावनी को तूल नहीं देने के बीच रविवार को अमेरिका ने यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिकों की संख्या में इजाफा होने के संबंध में चेतावनी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को जेलेंस्की के साथ करीब 50 मिनट तक बात की और उन्हें समर्थन की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, नाम नहीं बनाते की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की एक लाख की संख्या के अपने दावे में सुधार करते हुए रविवार को 1,30,000 से अधिक सैनिकों का जमावड़ा होने का दावा किया है। अमेरिका ने रविवार को चेतावनी दी कि और अधिक संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास जमा हो रहे हैं और कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,200