Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

सीरिया : तोप के गोले से दो बच्चों समेत छह की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीरिया : तोप के गोले से दो बच्चों समेत छह की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सीरियाई सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक गांव को निशाना बनाते हुए तोप के गोले दागे, जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस वक्त उक्त घर पर हमला किया गया, उस वक्त घरवाले अच्छे मौसम का मजा लेते हुए चाय पी रहे थे। इदलिब प्रांत के मरात अल नासान गांव में हमले के बाद एक विमान ने क्षेत्र के चक्कर लगाए। विपक्ष के संगठन सीरियन सिविल डिफेंस ग्रुप ने कहा कि बच्चों की उम्र तीन और सात वर्ष थी। इसने कहा कि पिछले छह माह में रूस समर्थित सीरियाई सरकार द्वारा इदलिब में किए गए हमलों में कुल 65 बच्चे मारे गए हैं।
विज्ञापन