Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन संकट के बीच 3000 से अधिक और सैनिक पोलैंड भेजेंगे बाइडेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन संकट के बीच 3000 से अधिक और सैनिक पोलैंड भेजेंगे बाइडेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। क्रेन पर रूस के हमले की आशंका से चिंतित उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगियों के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पेंटागन पोलैंड में और 3,000 सैन्य बलों को भेज रहा है। पोलैंड में 1,700 सैनिक पहले से ही तैनात हैं। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि ये अतिरिक्त सैनिक अगले कुछ दिनों में उत्तर कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग से रवाना होंगे और अगले सप्ताह की शुरुआत तक पोलैंड में होंगे। इन सैनिकों का मिशन प्रशिक्षण देना होगा और हमले को रोकना होगा, लेकिन वे यूक्रेन में लड़ाई में शामिल नहीं होंगे। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यूक्रेन में रह रहे सभी अमेरिकी नागरिकों को सचेत किया था कि वे जल्द से जल्द वहां से निकल जाएं। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यू्क्रेन पर हमले का आदेश कभी भी दे सकते हैं। नाटो सहयोगियों के लिए प्रतिबद्धता जताने के मकसद से पोलैंड में अमेरिकी बलों की तैनाती के अलावा, जर्मनी में तैनात करीब 1,000 अमेरिकी सैनिक रोमानिया भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,128