Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान से समुद्री रास्ते लाई जा रही 2,000करोड़ की ड्रग्स जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकिस्तान से समुद्री रास्ते लाई जा रही 2,000करोड़ की ड्रग्स जब्त
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय नौसेना ने शनिवार को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 2 हजार करोड़ बताई जा रही है। इंडियन नेवी ने गुजरात में पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से भारत में लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। नौसेना ने इस साल का अभी तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट जब्त किया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि समुद्र में एक बहु-एजेंसी ऑपरेशन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना के समर्थन से 800 किलोग्राम मादक पदार्थों को सफलतापूर्वक जब्त किया। इसकी अनुमानित राशि 2000 करोड़ रुपये की है। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इंडियन नेवी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के नजदीक से ड्रग्स का कंसाइनमेंट पकड़ लिया। पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिए मादक पदार्थ की खेप को भारत लाया जा रहा था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,105