Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

कनाडा में ट्रक जाम के बाद ओंटारियो ने की आपातकाल की घोषणा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कनाडा में ट्रक जाम के बाद ओंटारियो ने की आपातकाल की घोषणा
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कनाडाई राज्य ओंटारियो के प्रीमियर ने ओटावा और अमेरिका की सीमा पर ट्रक जाम की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को आपातकाल की घोषणा की। ओंटारियो के प्रीमियर डाउग फोर्ड ने साथ ही कहा कि सामान और लोगों की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह नए कानून जल्द लाने की मांग करेंगे। फोर्ड ने कहा कि वह शनिवार को प्रांतीय कैबिनेट की बैठक बुलाएंगे ताकि ऐसे आदेशों को लागू कराया जा सके कि बुनियादी सुविधाओं को रोकना अवैध हैं। उन्होंने कहा , हम दो सप्ताह से ओटावा में यह देख रहे हैं ,अब ये विरोध प्रदर्शन नहीं है ,यह अवैध कब्जा है। कनाडा में लगातार चौथे दिन सैकड़ों ट्रक चालकों ने अपने वाहन के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने ओंटारियो में विंडसर को अमेरिकी शहर डेट्रॉइट से जोड़ने वाले एम्बेसडर ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच ऑटो पार्ट्स तथा अन्य उत्पादों का आयात-निर्यात बाधित हो गया है।
विज्ञापन