Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 99
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

एवरेस्ट का 2000 साल पुराना ग्लेशियर हो जाएगा गायब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एवरेस्ट का 2000 साल पुराना ग्लेशियर हो जाएगा गायब
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल में अनुसंधानकर्ताओं ने मंगलवार को चेतावनी दी कि माउंट एवरेस्ट पर स्थित सबसे बड़ा ग्लेशियर इस शताब्दी के मध्य तक गायब हो सकता है क्योंकि विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी पर स्थित दो हजार साल पुराना हिमखंड तेजी से पिघल रहा है। यहां स्थित "इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट" ( ICIMOD) ने हाल में प्रकाशित एक शोधपत्र के हवाले से कहा कि एवेरेस्ट पर 1990 के दशक से लगातार बड़ी मात्रा में बर्फ पिघल रही है। ICIMOD ने कहा कि एवरेस्ट पर किये गए सबसे व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन "द एवरेस्ट एक्सपेडिशन" के तहत ग्लेशियरों पर गहन अनुसंधान किया। "नेचर पोर्टफोलियो" में हाल में प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि एवरेस्ट पर बर्फ बेहद तेजी से पिघल रही है। इस अनुसंधान में आठ देशों से वैज्ञानिकों ने भाग लिया जिसमें से 17 नेपाल के हैं। अध्ययन में शामिल तीन सह लेखक ICIMOD से सम्बद्ध हैं।
विज्ञापन