Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

बीजिंग में भारतीय दल के मैनेजर मिले कोरोना संक्रमित, होटल में क्वारैंटीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीजिंग में भारतीय दल के मैनेजर मिले कोरोना संक्रमित, होटल में क्वारैंटीन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल के मैनेजर मो अब्बास वानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीजिंग एयरपोर्ट में जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होटल में क्वारैंटीन कर लिया है। अब्बास वानी शीतकालीन ओलंपिक में छह सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं। जम्मू-कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान इस बार शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र एथलीट हैं। आरिफ स्लैलम और जाइंट स्लैलम स्पर्धा में भाग लेंगे। बीजिंग ओलंपिक में आरिफ और मेहम्मद अब्बास के अलावा हरजिंदर सिंह, अल्पाइन कोच लुदर चंद ठाकुर, तकनीशियन पूरन चंद और टीम अधिकारी रूप चंद नेगी भारतीय दल का हिस्सा हैं। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चार से 20 फरवरी के बीच आयोजित होंगे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब्बास ने ट्वीट किया, मैं ओलंपिक गांव में अपने होटल के कमरे में क्वारैंटीन हूं और मुझे मेरे दूसरे कोविड टेस्ट का परिणाम आने तक कमरे के भीतर रहने के लिए कहा गया है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अब्बास वानी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बारे में बताया और कहा कि शेफ डे मिशन हरजिंदर शीतकालीन ओलंपिक आयोजकों के साथ फिर से परीक्षण के तैयारी कर रहे हैं। बत्रा ने कहा, एथलीट और उसके कोच को किसी भी खतरे से बचाने के लिए दूसरे फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,668