Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 133
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

अमेरिका में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं का कहर, अलर्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमेरिका में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं का कहर, अलर्ट जारी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। न्यूयॉर्क शहर से मेने तक के लोग शनिवार की सुबह जब जागे तो उनका सामना सड़कों पर करीब आधा फुट (15 सेंटीमीटर) तक गिरी बर्फ और सर्द हवाओं से हुआ। मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एक शक्तिशाली नॉरईस्टर (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) के कारण यह स्थिति चौगुनी बढ़ सकती है और तेज हवाओं के साथ बर्फीले तूफान की स्थिति और व्यापक बिजली संकट तथा समुद्र तटीय बाढ़ की आशंका है। 10 राज्यों के हिस्से और कुछ प्रमुख जनसंख्या केंद्र - फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन - तूफान की राह में थे, जिसके पूरे दिन चलने की उम्मीद थी। विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने वाले फ्लाइटअवेयर के अनुसार, विमानन कंपनियों ने देश के कुछ सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर 4,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। एमट्रैक ने बोस्टन-वाशिंगटन कॉरिडोर पर अपनी सेवाएं निलंबित या सीमित कर दी हैं। वर्जीनिया और मेने में अधिकारियों ने लोगों को सड़कों पर न आने को कहा है। गनीमत यह है कि सप्ताहांत होने के कारण विद्यालय बंद है और यात्रियों की संख्या भी सीमित है। रोड आइलैंड में बर्फीले तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है और सुबह आठ बजे से ही सभी गैर आपातकालीन सड़क यात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन