Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ब्राजील में कोविड से एक दिन में सर्वाधिक मौतें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्राजील में कोविड से एक दिन में सर्वाधिक मौतें
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से सर्वाधिक 4,195 लोगों की मौत हुई। इससे पहले केवल दो देशों में एक दिन में वायरस से मौत के चार हजार से अधिक मामले सामने आए थे। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,195 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। देश में मृतक संख्या 3,40,000 के पास पहुंच गई है, जो अमेरिका के बाद सबसे अधिक है। अभी तक अमेरिका और पेरू में ही एक दिन में वायरस से मौत के चार हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में पिछले 24 घंटे में वायरस से करीब 1,400 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,542