Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

मेरिका-कनाडा बॉर्डर पर भारतीय परिवार के नवजात समेत 4 लोगों के शव मिले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेरिका-कनाडा बॉर्डर पर भारतीय परिवार के नवजात समेत 4 लोगों के शव मिले
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका से लगी कनाडा की सीमा पर एक हृदय विदारक घटना में भारतीय परिवार के 4 सदस्यों की सर्द मौसम के चलते मौत हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। हालांकि, इसे मानव तस्करी का मामला बताया जा रहा है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। मैनटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि एमर्सन के नजदीक कनाडा-अमेरिका सीमा पर कनाडा की ओर बुधवार को 4 शव मिले, जिनमें 2 शव वयस्कों के, एक किशोर का और एक नवजात शिशु का है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह माना जा रहा है कि यह लोग भारत से आए थे और कनाडा से अमेरिका की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। आरसीएमपी के सहायक आयुक्त जेन मैक्लैची ने संवाददाता सम्मेलन में अबतक मिली जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, ह्यआज मैं जो जानकारी साझा करने जा रही हूं, वह कई लोगों के लिए सुनना मुश्किल है। यह निश्चित तौर पर हृदय विदारक हादसा है। जांच के बहुत ही शुरूआती दौर में लगता है कि सभी की मौत सर्द मौसम की वजह से हुई है। उल्लेखनीय है कि इस समय वहां का तापमान -35 डिग्री सेल्सियस है। मैक्लैची ने कहा कि आरसीएमपी का मानना है कि चारों मृतक उस समूह का हिस्सा थे, जिन्हें सीमा के नजदीक अमेरिकी क्षेत्र से पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि चारों शव सीमा से 9 से 12 मीटर की दूरी पर मिले। खबर के मुताबिक मैनटोबा आरसीएमपी को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा रक्षा विभाग से जानकारी मिली कि एमर्सन के नजदीक लोगों का एक समूह सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ है और एक वयस्क के हाथ में बच्चे के उपयोग की वस्तुएं हैं, लेकिन समूह में नवजात शिशु नहीं है। इसके तुरंत बाद सीमा के दोनों ओर तलाशी अभियान शुरू किया गया और दोपहर को वयस्क पुरुष, महिला और नवजात का शव मिला जबकि किशोर का शव कुछ देर बाद मिला। माना जा रहा है कि बफीर्ले तूफान में उनकी जमने से मौत हो गयी। डिस्ट्रिक्ट आॅफ मिनिसोटा के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले में मानव तस्करी के आरोप में फ्लोरिडा के 47 वर्षीय व्यक्ति स्टीव शैंड को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,455