Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

घुसपैठ : चीन ने ताइवान के जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ किया अभ्यास

घुसपैठ : चीन ने ताइवान के जलक्षेत्र में विमान वाहक पोत के साथ किया अभ्यास
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। ताइवान पर अपना दावा करने का स्पष्ट संकेत देते हुए चीन स्वशासित द्वीप के निकट एक विमान वाहक युद्धक बेड़े के साथ नौसैन्य अभ्यास कर रहा है। चीन की नौसेना ने बताया कि इस अभ्यास का लक्ष्य चीनी संप्रभुता की रक्षा करना है। नौसेना ने कहा कि विमान वाहक पोत लियाओनिंग की संलिप्तता वाला यह अभ्यास नियमित है और यह एक वार्षिक आधार पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया है। चीन अपने युद्धक विमानों से द्वीप के हवाई क्षेत्र में नियमित रूप से घुसपैठ करने और अभ्यासों के माध्यम से द्वीप पर कब्जा करने का खतरा लगातार बढ़ा रहा है। नौसेना ने सोमवार देर रात जारी बयान में यह नहीं बताया कि यह अभ्यास कब शुरू हुआ और यह कब तक चलेगा, लेकिन उसने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के और अभ्यास होंगे। उसने कहा कि इस नौसेना अभ्यास का लक्ष्य राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा एवं विकास संबंधी हितों की रक्षा करने की क्षमता बढ़ाना है। ऐसा माना जाता है कि चीन ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करता है। ताइवान सरकार ने चीन की इस मांग को मानने से इनकार कर दिया है कि वह द्वीप को चीनी क्षेत्र का हिस्सा माने।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,885