Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

जापान : 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जापान : 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढही, 50 से अधिक लोग घायल; ट्रेन पलटी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से व्यापक नुकसान हुआ है। कुमामोटो प्रांत में कई इमारतों में आग लग गयी, ट्रेनें पटरी से उतर गयीं और एक शॉपिंग मॉल को भी भारी नुकसान पहुंचा। 

राहत एवं बचाव दल आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हैं। काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गयी, जिससे 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं। 

भारी नुकसान की आशंका 

भूकंप के कारण हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। कई सड़कों में दरारें आ गयीं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कम से कम 50 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें कुछ लोग आंशिक रूप से ढहे शॉपिंग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं। 

सामने आये वीडियो दिख रहा है कि जापान में कई जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। कुछ जगहों पर नदी के उपर बने पुल टूट गये हैं। इसके अलावा ट्रेन के डिब्बे-इंजन पटरी से उतरकर पलट गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,398