श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची ने हिसरी, बाजपुर में 250 पौधौं का किया रोपण सह वितरण

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2026 के पहले चरण का आयोजन ग्राम- हिसरी, पंचायत- बाजपुर, जिला- रांची में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कश्यप के प्लॉट पर मोहगनी, सीसम, सागवान, गमहार, जामुन, अमरूद, कटहल इत्यादि के लगभग 50 पौधों के रोपण के साथ किया गया। 

उसके पश्चात ग्राम- हिसरी के ग्रामीण बधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। 

साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 200 पौधों का वित्रण किया गया।   

समस्त कार्यक्रम के कुशल आयोजन में अनिल कश्यप, अंकित कश्यप, विक्रम तिवारी, कृष्णा गोप, श्रीकांत तिवारी, विनय तिवारी, सजाद अंसारी एवं पिंटू प्रजापती का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 

श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची की ओर से राधेश्याम सिंह, विभूति शंकर सहाय, हेमंत नाथ शाहदेव, अभय सहाय, नवल किशोर सिंह, अरुण सिंह, आशुतोष कुमार के साथ लगभग 20 सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse