भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं रेड्डी कल एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड आयेंगे

 

लातेहार में किसानों से करेंगे संवाद, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक 

टीम एबीएन, रांची/लातेहार। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी कल एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान वे लातेहार जिले में किसानों से सीधे संवाद करेंगे और राज्य के किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। 

प्रवास के दौरान श्री रेड्डी लातेहार में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। इस मंच से वे केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे और खेती, प्राकृतिक खेती, बीज, खाद, टरढ एवं फसल बीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

इसके पश्चात साईं रेड्डी झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी आंदोलनों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और किसान हित के लंबित मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। 

भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास से झारखंड के किसानों में नयी ऊर्जा का संचार होगा। संघ गांव-गांव जाकर किसानों को संगठित करने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। 

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रखंड प्रमुख एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे। मीडिया से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम का कवरेज कर किसानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ, झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रचार प्रमुख प्रकाश कुमार सिंह (7488847199) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse