Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

6.2 की तीव्रता से डोली अफगान की धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
6.2 की तीव्रता से डोली अफगान की धरती
विज्ञापन

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर से हरियाणा तक डोली धरती 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। कश्मीर के अलावा अफगानिस्तान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये, जिसकी तीव्रता 6.2 बतायी जा रही है। 

चंडीगढ़ में भी शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आये। हालांकि तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। 

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

विज्ञापन