मुलाकात में जुटेंगे पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 महीनों के बाद एक बार फिर मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात फ्रांस में होगी। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, अमेरिका पश्चिम एशिया में जारी जंग में शामिल है।
शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्थान से पहले जारी अपने बयान में उन्होंने भारत-फ्रांस संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि फ्रांस, भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के रणनीतिक विजन में फ्रांस का एक खास स्थान है। इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत करते हुए विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाया।