एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे आॅपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को करीब 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट टाटा और सीआईबी की टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और यात्रियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी शुरू की। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूमते दिखाई दिये। जवानों ने जब दोनों को रोककर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।
इसके बाद टीम ने दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा बरामद होते ही दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार आॅपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्टेशन और ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाया जाता है। गिरफ्तार आरोपियों और जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना टाटा को सौंप दिया गया है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाकर झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse