हजारीबाग : सेप्टिक टैंक में छिपा रखी थी शराब

 

निकालने गयी महिला समेत तीन लोगों की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में सेप्टिक टैंक में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। इसमें महिला उसके बेटे और एख रिश्तेदार की मौत हो गयी है। वहीं बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में अवैध शराब छिपा रखा था। 

जब शराब को निकालने की कोशिश के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार की रात को हुई हजारीबाग के कटकमदाग थाना इलाके के कुद गांव में हुई। 

पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के लिए की छापेमारी 

पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला की पहचान चमेली देवी (50) के रूप में हुई है। वहीं चमेली देवी का बेटा रवि कुमार (25) और उनका रिश्तेदार मदन साओ (30) की भी इस घटना में मौत हो गयी है। वहीं इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने चमेली देवी के घर पर अवैध शराब बरामद करने के लिए छापा मारा। 

सेप्टिक टैंक में महुआ शराब 

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया, छापेमारी के बाद महिला सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी गयी शराब निकालने गयी थी लेकिन वह उसी में बेहोश हो गयी। इसके बाद अन्य दो लोग उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गये। श्री कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों की मौत सेप्टिक टैंक से महुआ शराब निकालने की कोशिश के दौरान दम घुटने से हुई। 

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव मंगलवार रात करीब नौ बजे टैंक से बरामद कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse