एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन पिछले दिनों से देखा जा रहा है कि लोहरदगा के कुछ पेट्रोल पंप के मालिक मनमानी कर रहे हैं और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ पंप छह चक्का बॉक्साइट ट्रकों को डीजल नहीं दे रहा है।
कहा जा रहा है कि छह चक्का बॉक्साइड ट्रक को डीजल नहीं देंगे और जो हमें आठ दिन पहले एडवांस देगा उसको हम डीजल देंगे। कुछ पेट्रोल पंप के मालिक कहते हैं कि हम 1000 रुपये का डीजल देंगे। कोई कहता 2000 का ही डीजल देंगे, तो क्या 1000, 2000 का डीजल में ट्रक पहाड़ चले जायेंगे और आ भी जायेंगे।
कहीं न कहीं कुछ बॉक्साइट माइंस मलिक जिनके पेट्रोल पंप स्वयं के है, वह अपने छह छक्का ट्रकों को डीजल दे रहे हैं और वही माइंस मलिक के द्वारा जब बड़े ट्रकों से लोहरदगा से बाहर बॉक्साइट भेजा जा रहा है। उनको भी तेल दिया जा रहा है, लेकिन छह छक्का ट्रकों को वह तेल नहीं देना चाह रहे हैं और इस तरह से यह जानबूझकर तेल की कमी दिखाकर कालाबाजारी करने का प्रयास कर रहे हैं।
जबकि नियम यह होना चाहिए कि अगर पेट्रोल पंप खुला है जो भी वहां डीजल या पेट्रोल लेने जा रहे हैं। वह टंकी में जितने का पेट्रोल डीजल मांगते हैं उनको टंकी में उतना तेल देना चाहिए। लेकिन यहां पेट्रोल पंप मालिक अपनी मनमानी कर रहे हैं। अगर पेट्रोल पंप मालिक छह चक्का ट्रकों को डीजल नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse