लोहरदगा में ऐतिहासिक होगा इंटक का महाअधिवेशन

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरदरी, कुजाम, न्यू अमतीपानी (चिरोड़ीह) सहित अन्य बॉक्साइड माइंसों का दौरा किया, दौरे के क्रम में श्रमिकों, ट्रक चालकों, उपचालकों एवं ट्रक मालिकों, आम नागरिकों से मिलकर आगामी 30 मई को लोहरदगा के किस्को हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित छोटानागपुर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा आयोजित इंटक के महाअधिवेशन के लिए निमंत्रण दिया गया।

प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिग, पोस्टर, बैनर लगाये गये एवं सभी श्रमिकों से ट्रक चालकों, उपचालकों, ट्रक मालिकों से एवं आम नागरिकों से आग्रह किया गया कि इस ऐतिहासिक महाअधिवेशन में शामिल होकर  कार्यक्रम को सफल बनायें और एसोसिएशन ने यह भी कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। 

आज के इस दौर में लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ मो बबलू, तारकेश्वर महतो, जसवीर एक्का, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा सहसचिव संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse