एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में बीते 24 घंटे में 18.5 लाख नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 3,489 लोग मारे गए हैं। अब तक कोविड का वैश्विक आंकड़ा 30.80 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच, चीन के तिआनजिन में एक दिन के भीतर ओमिक्रॉन और कोरोना के कुल 40 केस सामने आने के बाद आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया। अमेरिका में एक बार फिर से कोरोना मामलों ने अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिका में नए संक्रमितों के मामले 3.08 लाख जबकि फ्रांस में 2.96 लाख लोग संक्रमित मिले हैं। अमेरिका में यदि सक्रिय मामलों को देखें तो 1.81 करोड़ लोग प्रभावित हैं। सक्रिय मामलों से मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में बीते 24 घंटे में 18.5 लाख नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 3,489 लोग मारे गए हैं। अब तक कोविड का वैश्विक आंकड़ा 30.80 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच, चीन के तिआनजिन में एक दिन के भीतर ओमिक्रॉन और कोरोना के कुल 40 केस सामने आने के बाद आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया। अमेरिका में एक बार फिर से कोरोना मामलों ने अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिका में नए संक्रमितों के मामले 3.08 लाख जबकि फ्रांस में 2.96 लाख लोग संक्रमित मिले हैं। अमेरिका में यदि सक्रिय मामलों को देखें तो 1.81 करोड़ लोग प्रभावित हैं। सक्रिय मामलों से मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है। कोविड-19 के प्रकोप के चलते चीन के तीसरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिससे देश में घरों के अंदर बंद रह रहे निवासियों की संख्या करीब दो करोड़ के पार पहुंच गई है। अभी यह साफ नहीं है कि अनयांग शहर में लॉकडाउन कितने दिन तक प्रभावी रहेगा क्योंकि एक नोटिस में कहा गया है कि यह बड़े पैमाने पर जांच के लिए लगाया गया है। नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच प्रक्रिया कब तक पूरी हो सकती है। शहर की आबादी 55 लाख है। इसके अलावा शियान में 1.3 करोड़ लोग और युझोउ में 11 लाख लोग लॉकडाउन के तहत हैं। चीन के तिआनजिन शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले सामने आने के बाद शहर के 34 लाख लोगों की जांच में सोमवार को संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए। अधिकारियों का कहना है कि उनकी राजधानी बीजिंग के निकट स्थित इस बड़े बंदरगाह शहर की पूरी आबादी अर्थात एक करोड़ 40 लाख लोगों की जांच कराने की योजना है। तिआनजिन से बीजिंग के लिए बस-ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और शहरी लोगों को बहुत जरूरी न होने तक जगह न छोड़ने को कहा गया है। उधर, चीन के शिआन और यूझोउ शहर दो हफ्ते पहले ही लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं।